सम्बंधित जानकारी
- विदेशी धरती पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, भाजपा-आरएसएस देश में फैला रहे हैं नफरत
- 'कमल शक्ति' विधानसभा चुनाव में बीजेपी को देगी शक्ति
- पिता के हत्यारे से लेकर नोटबंदी तक, राहुल गांधी के भाषण की 11 बातें जिन पर हुआ बवाल...
- राहुल गांधी ने जर्मनी में हिन्दुस्तान का मान घटाया : संबित पात्रा
- नोटबंदी के कारण हो रही है लिंचिंग : राहुल गांधी
विधानसभा चुनाव में भाजपा की ताकत बनेगी 'कमल शक्ति'
चुनाव की तैयारियों नें जुटी मध्यप्रदेश भाजपा अब महिला वोट बैंक पर फोकस कर रही है। महिलाओं तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और उनकी ब्रांडिंग करने के लिए बीजेपी ने कमल शक्ति के नाम से एक नई विंग तैयार की है।
पार्टी ने कमल शक्ति विंग के लिए सभी दस संभागों से हर विधानसभा के लिए 22 महिलाओं का एक दल तैयार किया है। गुरुवार को पांच संभागों की हर विधानसभा की टीम की ट्रेनिंग मुख्यमंत्री निवास में हुई। महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि वो़ दिल से नारियों का सम्मान करते हैं और बेटी को बोझ मानने वाली सोच को खत्म करने के लिए उनकी सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
कमल शक्ति विंग का काम चुनाव तक अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाना और सोशल मीडिया के जरिए सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है। ये महिला कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपने अपने विधानसभा क्षेत्र मैं 100 महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगी।
पार्टी कि मानना है कि महिलाओं को सोशल मीडिया पर जोड़ने से ज्यादा फायदा होगा। वहीं कांग्रेस ने पूरे कार्यक्रम को लेकर सवाल उठा दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि महिलाओं के ट्रेनिंग कार्यक्रम में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया है।