सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश : कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा, कांग्रेस के दिग्गज नेता जल्द हो सकते हैं भाजपा में शामिल
- सपाक्स ने उम्मीदवारों के लिए बनाया प्लान, सीधे नामांकन भरवाएगी ताकि बड़े दल न तोड़ सकें प्रत्याशी
- चुनाव में नारी शक्ति को वोट की शक्ति में बदलने में जुटी 'कमल शक्ति'!
- भाजपा ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस की मान्यता समाप्त करने की मांग
- आचार संहिता में रख सकते हैं सिर्फ 50 हजार रुपए, दस्तावेज भी रखना होंगे साथ
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान तीसरी आंख की नजर रहेगी उत्तरप्रदेश सीमा पर
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश की सीमा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 12 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के जरिए अधिकारी सीमा पर आने-जाने वाले लोगों को लाइव देख सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस ने जिले के अटेर की ओर उत्तरप्रदेश की सीमा में लगे कैमरों और चैकिंग प्वॉइंट का शनिवार को जायजा लिया। इस अवसर पर एएसपी डॉ. गुरकरन सिंह और आरआई रजनी गुर्जर भी साथ थे।
अल्वारेस ने बताया कि विधानसभा चुनाव में विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसके लिए तीसरी आंख का भी सहारा लिया जा रहा है। पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश की सीमा पर 9 थाना क्षेत्रों में 12 जगहों पर उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, साथ ही दूसरे जिलों को छूने वाली सीमा पर 11 जगह भी कैमरा लगाए गए हैं।
इसके अलावा यहां तैनात एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) और एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) के साथ 1-1 हैंडीकेम कैमरा भी दिया गया है, जो कि पूरी कार्रवाई की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं।