सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस का बड़ा हमला, चुनाव आयोग को बताया अमित शाह के 'स्कूल' की इकाई
- 5 राज्यों में Election की तारीखों का ऐलान आज संभव, EC ने 3 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
- राहुल गांधी ने कहा, सहयोगी चाहेंगे तो बनूंगा पीएम, माया के फैसले से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
- जबलपुर दौरे से पहले राहुल का 'मेड इन' बयान वायरल, वेबसाइट बनाकर उड़ाया मजाक
- अमित शाह ने कांग्रेस को दी उसके 55 वर्षों के कार्यों पर बहस की चुनौती
अखिलेश ने दिया कांग्रेस को झटका, मध्यप्रदेश में नहीं करेंगे गठबंधन
लखनऊ। बसपा के बाद सपा ने भी कांग्रेस को झटका देते हुए शनिवार को ऐलान किया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव वह कांग्रेस के साथ मिलकर नहीं लड़ेगी।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, कांग्रेस के लिए हमने बहुत इंतजार किया है। अभी तक तो हमने इंतजार किया, लेकिन अब नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि अब हम मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बसपा से बात करेंगे। छत्तीसगढ़ में भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से बात चल रही है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दो दिन पहले ही कांग्रेस से दूरी बना ली थी। मायावती ऐलान कर चुकी हैं कि मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगी। अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस को अपना दिल बड़ा करना चाहिए और समान विचारधारा वाले सभी राजनीतिक दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ना चाहिए। (भाषा)