1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Kamal Nath

कमलनाथ का मप्र सरकार पर करारा हमला, कहा- प्रदेश में झूठ व फरेब की सरकार

Kamal Nath
सागर। कांग्रेस के मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में पिछले 15 वर्षों से झूठ, फरेब और लूट की सरकार चल रही है।
 
 
नाथ यहां जिले के रेहली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कमलेश साहू के पक्ष में आयोजित आमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अत्याचार पर कहा कि कमलनाथ की चक्की चलती जरूर देर से है, मगर पीसती बारीक ही है।
 
उन्होंने कहा कि इन 15 वर्षों में किसानों को छला गया है। प्रदेश का भविष्य अंधकार में हो गया है, जहां नौजवानों के हाथों में काम नहीं है। पिछले 15 वर्षों में प्रदेश में उद्योग तो खुले ही नहीं हैं, जो चल रहे थे वे भी बंद हो गए।
 
नाथ ने दावा किया कि 12 दिसंबर को मध्यप्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस का झंडा लहराएगा। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा और नौजवानों के हाथ में काम होगा। (वार्ता)