1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Jyotiraditya Scindia Congress MP, Prinsedep,

ज्योतिरादित्य सिंधिया को जान से मारने की धमकी देने वाला भाजपा विधायक का बेटा गिरफ्तार

Jyotiraditya Scindia
दमोह। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को फेसबुक पोस्ट के जरिए जान से मारने की धमकी देने वाले भाजपा विधायक उमा देवी खटीक के बेटे प्रिंसदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
हटा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र के मुताबिक स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने विधायक के पुत्र के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रिंसदीप को गिरफ्तार किया है। 
 
भाजपा विधायक उमा देवी के बेटे प्रिंसदीप ने फेसबुक पर सिंधिया के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट डालते हुए कहा था कि कथित तौर पर कहा था कि यदि सिंधिया हटा आते हैं तो वे उन्हें गोली मार देगा। अपने बेटे की टिप्पणी को विधायक उमा देवी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया था।
अगला लेख
पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव आज