सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी बोले, पीएम मोदी का विरोध करना छोड़ दूंगा, अगर वह बंद कर दें यह काम
- पूर्व श्रीलंकाई कप्तान और चयन समिति के प्रमुख जयसूर्या पर भ्रष्टाचार का आरोप
- चुनावी बिसात पर शिवराज को घेरेंगे ये पांच सियासी 'मोहरे'
- मध्यप्रदेश में मोदी वर्सेस राहुल होगा चुनावी मुकाबला, पीएम को जवाब देने राहुल ने संभाली कमान
- चुनावी सर्वे : राजस्थान में कांग्रेस की बन सकती है सरकार, मप्र और छत्तीसगढ़ में किसी पार्टी को नहीं मिलेगा बहुमत
जयस ने गोंगपा से गठबंधन की खबरों को किया खारिज, बताया बीजेपी की साजिश
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जयस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की खबरों को जयस के राष्ट्रीय संरक्षक हीरालाल अलावा ने खारिज कर दिया है।
वेबदुनिया से बात करते हुए जयस नेता हीरालाल अलावा ने गठबंधन को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ किसी भी चर्चा से इंकार किया। उन्होंने इसे भाजपा की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि गोंडवाना पार्टी से 20 अक्टूबर को किसी भी तरह की बैठक का कोई प्लान नहीं है।
वहीं जयस संरक्षक हीरालाल ने कहा कि जयस के उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसको लेकर पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसके साथ ही हीरालाल अलावा ने इस बात की पुष्टि की उनकी कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी जयस के साथ गठबंधन की खबरों को खारिज किया है। वेबदुनिया से बात में गोंगपा के राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह तोमर ने भी इसे विरोधी दलों की साजिश करार दिया है।