सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश : 'अपनों' ने बढ़ाई शिवराज सिंह चौहान की मुश्किलें, बागी होकर मैदान में उतरे
- इंदौर में अंतिम दिन 85 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए
- सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत, छत्तीसगढ़ में बन सकती है भाजपा सरकार
- वरिष्ठ भाजपा नेता संबित पात्रा को बड़ा झटका, भोपाल में एफआईआर
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मतदाताओं को रिझाया, किसानों से किया कर्ज माफी का वादा
कांग्रेस ने की वादों की बौछार, किसानों को कर्ज माफी, बिजली बिल आधा होगा...
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजयसिंह ने पार्टी का वचन पत्र जारी किया।
वचन पत्र में कांग्रेस ने सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ करने के साथ ही युवाओं की शिक्षा और रोजगार देने के लिए कई बड़े वादे किए हैं। घोषणा पत्र जारी करते हुए कमलनाथ ने कहा कि आज मप्र के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि कांग्रेस घोषणापत्र नहीं वचन पत्र जनता के सामने ला रही है और कांग्रेस ने इसे जनता से पूछकर तैयार किया है।
वचन पत्र के मुख्य बिंदु
- किसानों का कर्जा माफ
- बिजली का बिल आधा
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन 350 से बढ़ाकर 1000 रुपए
- नया सवेरा कार्यक्रम लागू करेंगे, महिलाओं के स्व-सहायता समूह को जोड़ेंगे
- बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार की राशि दी जाएगी
- मध्यप्रदेश में विधानसभा परिषद का गठन किया जाएगा
- वकीलों और पत्रकारों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट
- बेघर लोगों को ढाई लाख रुपया अनुदान और 450 वर्गफुट का प्लाट
- प्रदेश रत्न और प्रदेश भूषण पुरस्कार दिया जाएगा
- मंडी टैक्स में एक फीसदी की कमी
- दैनिक वेतनभोगियों को नियमित किया जाएगा
- औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा
- महिलाओं को पुलिस बल में भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।