1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Congress leader Purnima Verma join BJP

कमलनाथ को गढ़ में भाजपा ने दिया बड़ा झटका, पूर्णिमा वर्मा ने छोड़ी कांग्रेस

Madhya Pradesh assembly elections
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव के तारीखों के ऐलान होने के बाद अब सियासत में शह और मात देने का सियासी खेल हो चुका है। भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ में सेंध लगाते हुए छिंदवाड़ा की कांग्रेस नेता पूर्णिमा वर्मा को पार्टी में शामिल करा लिया है।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पूर्णिमा वर्मा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा का दावा है कि पूर्णिमा वर्मा कांग्रेस की सक्रिय सदस्य और कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में प्रभारी के रूप में छिंदवाड़ा, चैरई, जुन्नारदेव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
इसके साथ ही पूर्णिमा वर्मा लोधी क्षत्रीय समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय सदस्य भी हैं, वहीं कांग्रेस ने भाजपा के दावे को खारिज कर दिया है। कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा के अनुसार पूर्णिमा इस समय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य भी नहीं थीं।
 
शोभा ओझा का दावा है कि पूर्णिमा वर्मा को पार्टी ने 2015 में छ: साल के पार्टी से निकाल दिया था, वहीं पूर्णिमा वर्मा का दावा है कि वे कांग्रेस के लिए छिंदवाड़ा में लंबे समय से काम कर रही थीं और अब भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो रही हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
राम मंदिर को लेकर अयोध्या में अनशन पर बैठे महंत परमहंस की तबीयत बिगड़ी