सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की टोपी उछली (देखें वीडियो)
- कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की जनता को दिया वचन, मेडिकल कॉलेजों में बीमारियों के फ्री इलाज के लिए बनेंगे केंद्र
- राज बब्बर का बेतुका बयान, प्रधानमंत्री मोदी को बताया महामनहूस...
- सिद्धू ने कसा तंज- मप्र की भाजपा सरकार 15 साल पुरानी खटारा गाड़ी जैसी
- करैरा के 6 प्रत्याशियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मध्यप्रदेश में रोड शो के दौरान फिसले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (वीडियो)
भोपाल। मध्यप्रदेश में रोड शो के दौरान उस समय भाजपा कार्यकर्ता सकते में आ गए जब भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह रथ से फिसल गए।
दरअसल, शाह अशोक नगर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान चुनाव रथ से उतरते समय अचानक उनका पांव फिसल गया और वे गिर पड़े। हालांकि वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें तत्काल उठा लिया।
शाह जब उठकर खड़े हो गए तब भी एक कार्यकर्ता ने उनका हाथ थाम रखा था। ऐसे में उन्होंने सबसे पहले उस कार्यकर्ता का हाथ अपने हाथ से हटाया उसके बाद कार्यकर्ताओं का कंधा पकड़कर रथ से नीचे कूद गए।