सम्बंधित जानकारी
- शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा में ले गया नाबालिग बच्चे, मामला दर्ज
- कांग्रेस को जवाब देने के लिए भाजपा लांच करेगी समृद्ध मध्यप्रदेश कैंपेन
- कमलनाथ के इस दांव से भाजपा में हड़कंप!
- शिवराज के मंच पर व्यापमं घोटाले के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा, कांग्रेस ने उठाए सवाल
- शिवराज सिंह चौहान बोले, किसान के बेटे के खिलाफ साजिश रच रहे हैं राजा, महाराजा और उद्योगपति
समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान जनता को ठगने का अभियान : अजय सिंह
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान' को राज्य की जनता को एक बार फिर ठगने का अभियान निरूपित किया है।
सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि 15 साल तक स्वर्णिम, विकसित और समृद्ध मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाल देने का दावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करते रहे। अब फिर ये कौन सा मध्यप्रदेश बनाने का अभियान है।
सिंह ने कहा कि यह अभियान पराजय के डर से शुरू किया गया है लेकिन जनता हकीकत जान चुकी है और वह बहकावे में नहीं आएगी। (वार्ता)