सम्बंधित जानकारी
- मां पर हिंदी में कविता : माँ आचमन है, माँ उपवन है...
- मई 2023 में कब है मदर्स डे, जानिए क्यों मनाया जाता है? क्या है इतिहास?
- Mother's Day Quotes : मां के बारे में किसने क्या कहा, तुरंत जानिए यहां
- मदर्स डे पर हिन्दी कविता : तुम पृथ्वी सी मेरा ग्रह, मैं चंद्रमा सी तुम्हारा उपग्रह
- mothers day poem : लेती नहीं दवाई अम्मा, जोड़े पाई-पाई अम्मा, यह किसकी कविता है?
मां पर हिन्दी में रचना : माँ तुझसे ही अस्तित्व मेरा
प्रीति दुबे
माँ तुझसे ही अस्तित्व मेरा
माँ तुझसे ही अस्तित्व मेरा
तुझसे ही ख़ुशियाँ मेरी
तुझसे ही व्यक्तित्व मेरा
तुझ से ये “प्रीति “तेरी
ख़ुद गीले में सोकर तूने
नींद सहेजी है मेरी
जीवन दे मुझको माँ तूने
काया गढ़ दी सुंदर मेरी
सुख स्वप्नों की नींद मैं सोई
माँ जब गाई तूने लोरी
सपनों की उड़ान भरी जब
तूने ही थामी माँ डोरी।
तू ही भोर तू संध्या मेरी
तू मेरा मान अभिमान मैं तेरी
कभी ना भूलूँ तेरी देहरी
भाग्य विधाता तुम ही मेरी
माँ मैं बस तुम-सी हो जाऊँ
रूप रंग सब तुम -सा पाऊँ
त्याग दया संयम औ समर्पण
सब सीखें हैं माँ बस तेरी।।
हर रिश्ता तुमसे ही जाना
क्या होता हर बंध निभाना
सब में सब-से होते कैसे?
ALSO READ: Happy Mothers Day Poem : मां, तुम यहीं हो...
