सम्बंधित जानकारी
- बच्चों की खांसी को कम करने के लिए इन 5 घरेलू नुस्खों को आजमाएं
- बच्चों को GK पढ़ाने के लिए ये 5 youtube channel हैं बेस्ट
- बच्चों को play school भेजने की क्या है सही उम्र, जानें अन्य देशों के नियम
- Hariyali Teej 2023: प्रेगनेंसी में इस तरह रखें हरियाली तीज का व्रत
- Fancy Dress Idea for Independence Day 2023, बच्चों को करें ऐसे तैयार
सर्दियों में छोटे बच्चे की देखभाल करते समय ये 5 गलतियां न करें
winter care tips for babies
साथ ही बच्चों की देखभाल के लिए आपको सबसे ज्यादा सावधानी रखने की ज़रूरत है लेकिन इन सावधानी में हम कई तरह की गलतियां भी कर देते हैं। बच्चों को बिना परेशानी के सर्दी से बचाने के लिए आपको यह टिप्स अपनाना चाहिए जिससे बच्चे को किसी भी तरह की परेशानी न हो। चलिए जानते हैं इन baby care tips के बारे में....
1. ज्यादा कपड़े न पहनाएं : अक्सर सर्दियों के मौसम में बच्चे को ठंड से बचाने के लिए उन्हें मोटे मोटे कई कपड़े और स्वेटर पहना दिए जाते हैं। ऐसा करने से बच्चा चिडचिडा होता है और ओवर हीटिंग की परेशानी होती है। हमेशा बच्चे को 2 स्वेटर की लेयर पहनाएं। 2 लेयर के बीच की हवा बच्चे को गर्म रखने में मदद करती है।
2. डायरेक्ट स्वेटर न पहनाएं : कई बार हम बच्चों को डायरेक्ट स्वेटर पहना देते हैं। इस कारण से बच्चों को वूलन स्किन पर चुबने लगता है और बच्चा खुजली करने लगता है। हमेशा बच्चे को सबसे पहले कॉटन की इनर पहनाएं। इसके बाद ही बच्चे को ऊपर से स्वेटर पहनाएं। बच्चे को खुजली से बचाने के लिए सही तरह से लेयरिंग करना चाहिए।
3. ऐसे चेक करें बच्चे का तापमान : बच्चे को तापमान चेक करने के लिए उसके पांव को चेक करें। अगर बच्चे के पांव ठंडे हैं तो उसे 1-2 स्वेटर पहना सकते हैं। बच्चे के पांव से ही सही तापमान का पता चलता है। अगर बच्चे के पांव गर्म हैं तो आपको टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है।
4. कितनी स्वेटर पहनाएं : अक्सर हर मां का सवाल होता है कि बच्चे को कितनी स्वेटर पहननी चाहिए। दरअसल जितनी मां ने स्वेटर पहनी है उससे 1 अधिक स्वेटर बच्चे को पहनाना चाहिए। इससे बच्चे को ओवर हीटिंग की समस्या नहीं होती है। साथ ही मौसम के अनुसार बच्चे को सही तरह से कपड़े पहना सकते हैं।
5. ओवर हीटिंग के लक्षण : अगर बच्चा बहुत ज्यादा लाल हो गया है, खुजली कर रहा है। साथ ही रात को ठीक से सो नहीं पा रहा है और चिडचिडा रहा है तो यह ओवर हीटिंग के लक्षण हो सकते हैं। अगर स्वेटर पहनने के बाद आपको भी अपने बच्चे में इस तरह के लक्षण दिखें तो आपको बच्चे के कपड़े कम कर देने चाहिए।
