सम्बंधित जानकारी
- बुखार न होने के बाद भी किस वजह से रहता है बच्चों का माथा गर्म? क्या ये है खतरे की बात
- पेल्विक हेल्थ का बच्चे की सेहत पर क्या असर पड़ता है, जानिए कैसे पेल्विक को मजबूत और स्वस्थ रखें
- छोटे बच्चों के कपड़ों को साफ करते हुए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
- क्या आपके भी बच्चे भूख लगने पर चिप्स और चॉकलेट खाना पसंद करते हैं! जानिए क्या हो सकते हैं कारण
- शिशुओं के बेहतर मोटर स्किल के लिए उन्हें दें ये 7 तरह के फिंगर फूड्स
Why do children put their fingers in their mouth in hindi, : इन 3 कारणों से मुंह में उंगली डालता है बच्चा, भूख के अलावा और भी हो सकते हैं कारण
why do children put their fingers in their mouth
why children put their fingers in their mouth: शिशुओं का मुंह में उंगली डालन या उँगलियाँ चूसना आम बात है। ऐसा सभी बच्चे करते हैं। जब शिशु अपने मुंह में उंगली डालता है, तो माता-पिता को लगता है कि उन्हें भूख लगी है और बिना इसकी सही वजह जाने वह उसे दूध पिलाने लगते हैं।
अगर आप भी नए-नए पेरेंट्स बने हैं और अपने बच्चे के मुंह में उंगलियां चूसने को भूख का संकेत समझ रहे हैं, तो रुक जाइए। शिशु भूखे के अलावा और भी कई कारणों से उंगलियों को चूसते हैं। आइये जानते हैं किन कारणों से शिशु अपनी उंगलिया चूसते हैं।
नवजात शिशु उंगलियां क्यों चूसते हैं?- Why do newborn babies suck their fingers?
शिशु विशेषज्ञ के अनुसार 2 से 3 महीने के नवजात शिशु दुनिया को समझने के लिए अपनी इंद्रियों का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं। नवजात शिशु के उंगलियां चूसने के निम्न कारण हो सकते हैं:
1. स्वाद और बनावट का अनुभव
नवजात शिशु का उंगलियों को चूसना और अपने आसपास मौजूद चीजों को मुंह में लेना, यह जानने का एक तरीका होता है कि उनके आसपास आखिरकार क्या हो रहा है और उन्हें उस स्थिति में क्या करना चाहिए। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ का कहना है कि नवजात शिशु का मुंह में उंगलियों को चूसना उनके शारीरिक और मानसिक विकास का हिस्सा है और उन्हें चीजों के स्वाद और बनावट का अनुभव करता है।
2. दांत निकलना
3 से 4 महीने की उम्र के बाद जब शिशु के दांत निकलने की प्रक्रिया शुरू होती है, तो उनके मसूड़ों में खुजली और दर्द होने लगता है। इस स्थिति में शिशु उंगलियों को चूसने और चबाने की कोशिश करते हैं। उंगलियों को चबाने से नवजात शिशु के मसूड़ों पर दबाव पड़ता है और उन्हें दर्द से राहत मिलती है।
3. सुकून महसूस करने के लिए
कई शिशु मानसिक तौर पर काफी शांति महसूस करने के लिए उंगलियों को चूसते हैं। यह तब होता है जब वे असहज या तनाव में होते हैं। उंगली चूसना उन्हें शांत और सहज महसूस करता है। उंगलियों को चूसने की प्रक्रिया से अपने भावनात्मक तनाव को कम करने में सक्षम होते हैं।
कैसे पहचानें बच्चा उंगलियों को भूख के कारण नहीं चूस रहा है?- How to identify if the baby is sucking fingers not due to hunger?
एक्सपर्ट के अनुसार अगर नवजात भूख के कारण उंगलियों को चूस रहा है, तो वह इसके साथ मुट्ठियों को चूसना, होठों को थपथपाना और रोने जैसी कई काम एक साथ करने की कोशिश करेगा। अगर आपका शिशु उंगलियों को चूसने के साथ रोने और होठों से जुड़ी चीजें कर रहे हैं, तो समझ लीजिए यह भूख का एक संकेत हैं और अब उसे दूध पिलाने की जरूरत है। वहीं, जब बच्चा यूं ही खुशी से उंगलियों को चबाता है, तो स्वभाव अक्सर शांत और एक जगह पर केंद्रित होता है।
ध्यान रहे कि कई बार शिशु उंगली चूसने की आदत विकसित कर लेते हैं। यह धीरे-धीरे नवजात शिशु की रेगुलर एक्टिविटी का हिस्सा बन जाता है, जिससे दांतों और मसूड़ों पर असर पड़ सकता है। अगर आपका शिशु लगातार उंगली चूस रहा है, तो उसे ध्यानपूर्वक देखें और इस विषय पर अपने डॉक्टर से बात करें।
