सम्बंधित जानकारी
- अपने बेटे को दीजिए अपने आराध्य का नाम, बहुत सुन्दर हैं हिन्दू देवताओं के नाम
- अपने लाड़ले के लिए ढूंढ रहे हैं स अक्षर पारम्परिक और संस्कारी नाम, तो ये हैं नामकरण के लिए शानदार विकल्प
- बेबी बॉय के लिए ट्रेंड के हिसाब से खोज रहे हैं नाम, तो समझिए पूरी हो गई है आपकी तलाश
- इन यूनीक नामों में से चुनिए आपके बेटे के नामकरण के लिए अपनी पसंद का नाम
- अगर ढूंढ रहे हैं प्यारी बिटिया के लिए स(S) से शुरू होने वाले नाम तो ये हैं यूनीक नाम
घर में जुड़वां बेटों का हुआ है आगमन तो रखिए ये मैचिंग नाम, खुशी हो जाएगी दुगनी
बेटों की सूरत के साथ नाम भी हों मिलते-जुलते
Baby boy names
क्या आपके घर में भी जुड़वाँ बेटों का आगमन हुआ है और आप उसके लिए नाम ढूंढ रहे हैं। घर आई इस दुगनी खुशी के मौके पर बच्चों के नाम को लेकर माता-पिता बहुत उत्साही होते हैं। अपने बच्चे के लिए नाम ढूंढना पैरेंट्स के लिए हमेशा बहुत सारे उत्साह और रिसर्च का कार्य होता है। भारतीय माता-पिता अपने बच्चों के लिए एक सार्थक नाम ज्यादा पसंद करते हैं।ALSO READ: बेबी बॉय के लिए ट्रेंड के हिसाब से खोज रहे हैं नाम, तो समझिए पूरी हो गई है आपकी तलाश
आजकल पैरेंट्स अपने बेबी के लिए आकर्षक और अर्थपूर्ण नाम तलाशते हैं। अगर आप अपने बेटों के लिए सुन्दर और अच्छे अर्थ वाले नाम ढूंढ रहे हैं, तो आज इस आलेख में हम आपको आपके दोनों लाडलों के लिए ऐसे नाम सुझा रहे हैं जो सुनने में मिलते-जुलते हैं और उनके अर्थ भी बहुत सुन्दर हैं।
जुड़वां बेटों के लिए नाम :
- स्वास्तिक : पवित्र चिन्ह – सात्विक : सत्व गुण
- अर्थ : अभिप्राय - समर्थ : योग्य
- नित्य : सदा - आदित्य : सूर्य
- उत्कर्ष : उन्नति - उत्कृष्ट : श्रेष्ठ
