सम्बंधित जानकारी
- मंगल देव के आशीर्वाद से अजित पवार को मिला मंत्री पद
- मंगल ग्रह मंदिर अमलनेर में क्या है हवनात्मक पूजा का महत्व?
- 30 हजार से अधिक भक्तों ने गूगल पर खोजा अमलनेर का मंगल ग्रह मंदिर
- मंगल दोष के निदान के लिए हम अमलनेर के मंगल ग्रह मंदिर ही क्यों जाएं?
- मंगल ग्रह मंदिर अमलनेर में अति दुर्लभ देव गाय, जानें क्या है खासियत
सिर्फ मांगलिक दोष से पीड़ित ही नहीं, ये लोग भी जाते हैं अमलनेर
Mangal Grah Mandir Amalner
- कहते हैं कि मंगल का काम है मंगल करना। यदि आप राजनीति, पुलिस या सेना में हैं। भूमि, बालू, खेती, प्रॉपर्टी और सिविल इंजीनियरिंग का कार्य करते हैं तो भी आपको मंगल देव की शरण में जाना चाहिए, क्योंकि यह भूमि, युद्ध और शासन-प्रशासन से जुड़े कार्यों के देवता हैं। मंगल देव को देवताओं का सेनापति माना जाता है और इनकी माता भूमाता है।
manglik dosha nivaran pooja
- यदि आप या आपके कोई परिजन किसी रोग से पीड़ित हैं तो भी आपको मंगल ग्रह मंदिर जाकर मंगल देव की पूजा करना चाहिए क्योंकि मंगल देव को रोग हरण का देवता माना जाता है।
- यदि आप कर्ज से मुक्ति होना चाहते हैं तो भी आपको मंगल देव की पूजा या अभिषेक करना चाहिए क्योंकि मंगलदेव कर्ज से मुक्ति देने वाले देवता हैं। पद्मपुराण के अनुसार, मंगल देवता की पूजा से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
- इसी के साथ ही यदि आप संतान की इच्छा रखते हैं तो भी आपको यहां पर जाना चाहिए। मंगल देव संतान सुख देने वाले देवता भी हैं। यहां पर हजारों लोग इस संबंध में अपनी मन्नत मांगने आते हैं और अपनी क्षमता अनुसार पूजा और अभिषेक कराते हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगल ग्रह मंदिर में पंचामृत अभिषेक, स्वतंत्र अभिषेक, नित्य प्रभात श्री मंगल अभिषेक, हवनात्मक शांति, भोमयाग आदि पूजा एवं अभिषेक किए जाते हैं। उक्त पूजा और अभिषेक से मांगलिक दोष हमेशा के लिए दूर हो जाता है।
