सम्बंधित जानकारी
- Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का मतलब क्या होता है?
- Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति कब की है 14 या 15?
- Makar Sankranti 2023: सूर्य के कठिन मंत्र नहीं जप सकते तो 5 मंत्र और 12 नाम याद कर लीजिए
- मकर संक्रांति पर कुंआरी और सुहागन महिलाएं 14 वस्तुएं बांटती हैं, जानें अपनी राशिनुसार क्या बांटें
- मकर संक्रांति पर्व इस बार 15 को क्यों मनाया जा रहा है? कब से कब तक है पुण्यकाल
Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति पर्व क्यों मनाया जाता है?
सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 15 जनवरी 2023 रविवार के दिन मनाया जाएगा। आखिर क्यों मनाया जाता है यह पर्व या क्यों मनाते हैं मकर संक्रांति का महोत्सव? इस पर्व को ऋतु परिवर्तन, फसल कटाई-बुवाई, सूर्य की उत्तरायण गति होने के कारण मनाते हैं।
क्यों मनाते हैं मकर संक्रांति : सूर्य का मकर में प्रवेश, गंगा नदी का सागर में मिलना, श्रीहरि विष्णु ने इसी दिन असुरों का अंत का युद्ध समाप्त किया था। इसकी के साथ फसल कटाई-बुआई और ऋतु परिवर्तन के कारण भी यह पर्व मनाया जाता है। यह भी मान्यता है कि इस दिन से सूर्य धीरे धीरे उत्तरायण गति करने लगते हैं।
