सम्बंधित जानकारी
- Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का मतलब क्या होता है?
- Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति कब की है 14 या 15?
- Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर क्या है तिल, गुड़ और खिचड़ी खाने और बांटने का महत्व
- Makar Sankranti 2023: सूर्य के उत्तरायण होने का क्या है महत्व
- मकर संक्रांति का क्या होगा देश और दुनिया पर असर?
Makar Sankranti 2023: सूर्य के कठिन मंत्र नहीं जप सकते तो 5 मंत्र और 12 नाम याद कर लीजिए
मकर संक्रांति (Makar Sankranti) एक धार्मिक पर्व है। इस पवित्र अवसर पर सूर्य पूजन और सूर्य मंत्र का 108 बार जाप करने से अवश्य लाभ मिलता है। मकर संक्रांति के दिन नीचे दिए गए मंत्रों में से जो भी मंत्र आसानी से याद हो सके उसके द्वारा सूर्य देव का पूजन-अर्चन करें। फिर अपनी मनोकामना मन ही मन बोलें। भगवान सूर्य नारायण मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे।
यदि आपकी भाषा व उच्चारण शुद्ध हो तो आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। यह एक अनुभूत प्रयोग है।
आइए जानते हैं मंत्र और सूर्य देव के 12 नाम-
1. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।
2. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
3. ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घ्य दिवाकर:।
4. ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।
5. ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:।
सूर्य देव के 12 नाम
1. ॐ सूर्याय नम:
2. ॐ भास्कराय नम:
3. ॐ रवये नम:
4. ॐ मित्राय नम:
5. ॐ भानवे नम:
6. ॐ खगय नम:
7. ॐ पुष्णे नम:
8. ॐ मारिचाये नम:
9. ॐ आदित्याय नम:
10. ॐ सावित्रे नम:
11. ॐ आर्काय नम:
12. ॐ हिरण्यगर्भाय नम:।
Sun Worship
