1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. मकर संक्रां‍ति
  4. Makar Sankranti 2021 daan rashi anusaar

मकर संक्रांति के दिन करें 6 चीजों का दान, राशिनुसार दान का मिलेगा मनचाहा लाभ

Makar sankranti 2021
मकर संक्रांति के दिन से सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है। भारत में मकर संक्रांति को अलग-अलग नाम से जाना जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल नाम से मनाया जाता है। वहीं, कर्नाटक,केरल, आंध्र प्रदेश में इसे सिर्फ संक्रांति के नाम से मनाया जाता है। 
 
आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन चीजों को दान करना शुभ माना जाता है-
 
– मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने से घर में सुख और शांति आती है। 
 
– इस दिन गुड़ और तिल दान करने से कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति ठीक होती है। 
 
– जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव होता है। उन्हें इस दिन तांबे के बर्तन में काले तिल को भरकर किसी गरीब को दान करना चाहिए। 
 
– अगर किसी व्यक्ति का बुरा समय चल रहा है तो उसे मकर संक्रांति के दिन नमक का दान करना चाहिए। 
 
– मकर संक्रांति के दिन घी का दान करना अच्छा माना जाता है इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 
 
– मकर संक्रांति के दिन अनाज दान करने से मां अन्नपूर्णा का खास आशीर्वाद मिलता है। 
मकर संक्रांति के दिन राशिनुसार दान करने से शुभ फल मिलता है। 
 
आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन राशिनुसार किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है –
 
मेष राशि- मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन गुड, तिल का दान करना चाहिए। 
 
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन सफेद तिल और सफेद कपड़ा दान करना चाहिए। 
 
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चावल, मूंग दाल का दान करना चाहिए। 
 
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन कपड़े और चावल का दान करना चाहिए। 
 
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन सोने या तांबे की चीजें दान करनी चाहिए। 
 
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन हरे कपड़े, हरी मूंग दाल दान करनी चाहिए। 
 
तुला राशि- तुला राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन कंबल या चीनी दान करनी चाहिए। 
 
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन काला तिल, लाल कपड़ा दान करना चाहिए। 
 
धनु राशि- धनु राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन गुड़, तिल, चावल का दान करना चाहिए। 
 
मकर राशि- मकर राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चावल, गुड और तिल का दान करना चाहिए। 
 
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, तिल, काली उड़द दाल दान करनी चाहिए। 
 
मीन राशि- मीन राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चने की दाल, चावल या रेशमी वस्त्र दान करना चाहिए। 
अगला लेख
मकर संक्रांति पर क्या बांटें, महिलाओं की इस उलझन पर ज्योतिष के अनुसार एक नजर