शरद पवार की तबियत फिर बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
sharad Pawar Health Update : एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार की तबियत गुरुवार को एक बार फिर बिगड़ गई। उन्हें डिहाइड्रेशन के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेटी सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि बाबा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि यह डिहाइड्रेशन की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा को अपनी भागदौड़ कम करने और आराम करने की जरूरत है, लेकिन वे किसी की सुनते ही नहीं हैं। उन्हें अपने काम से बहुत प्यार है। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
We are admitting Baba to Breach Candy Hospital. It appears to be dehydration. He needs to slow down and travel less, but Baba just doesn't listen. He loves his work far too much. Thank you all for your concern and good wishes. डिहायड्रेशनचा त्रास झाल्याने बाबांना ब्रीच कँडी रुग्णालयात दाखल करण्यात आले आहे. डॉक्टरांनी त्यांना प्रवास कमी करण्याचा तसेच विश्रांती घेण्याचा सल्ला दिला आहे. पण बाबा ऐकत नाहीत. त्यांना कामात रमून जायला आवडते. बाबांची तब्येत ठीक आहे. आपण सर्वांनी व्यक्त केलेल्या काळजीबद्दल आणि दिलेल्या शुभेच्छांबद्दल मनापासून आभार.
— Supriya Sule (@supriya_sule) November 26, 2026
गौरतलब है कि 85 वर्षीय दिग्गज नेता शरद पवार को कुछ समय पहले ही सीने और सांस की नली में संक्रमण के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

