सम्बंधित जानकारी
- 'गुरुजी' निकले नकली नोट रैकेट के सरगना, चीन से भी जुड़े हैं तार
- सावधान! तेल की कमी की अफवाहों पर न दें ध्यान, LPG के नाम पर हो रहे फ्रॉड से ऐसे बचें
- जामनगर का 174 साल पुराना भुजियो कोठो फिर खुला, विरासत और विकास का अनोखा संगम
- Top News : हाइफा पर ईरानी हमला, नेतन्याहू का बड़ा बयान—क्या खत्म होने की कगार पर ईरान?
- महायुद्ध के बीच जानलेवा मेनिंजाइटिस का कहर, लंदन में 27 मरीज, हेल्थ अलर्ट जारी
नासिक में ज्योतिष अशोक खरात गिरफ्तार, 58 अश्लील वीडियो से खुला काला सच
महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने ज्योतिष अशोक खरात को महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 58 अश्लील वीडियो भी बरामद किए गए हैं। कोर्ट ने उसे 24 मार्च तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सरकार ने मामले की जांच के लिए IPS अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है।
अशोक खरात को आध्यात्म और पूजा-पाठ की आड़ में एक महिला के साथ बार-बार रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस एफआईआर के अनुसार, खरात महिलाओं को उनकी निजी समस्याओं को सुलझाने का झांसा देकर अपने ऑफिस बुलाता था।
पूजा-पाठ के नाम पर वह महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर हिप्नोटाइज कर लेता था। आरोपी तंत्र-मंत्र का खौफ दिखाकर या उनके पतियों की जान को खतरा बताकर उनके साथ शारीरिक शोषण करता था।
खरात ने अपने ऑफिस में खुफिया सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। नासिक क्राइम ब्रांच ने अब तक 58 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं, इससे पता चलता है कि उसने एक नहीं, बल्कि कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया है।
ज्योतिष के कई दिग्गज राजनेताओं से संबंध थे। इसका फायदा उठाते हुए उसने अपना रसूख बढ़ाया। राजनेताओं के साथ फोटो दिखाकर वह पीड़ितों के सामने दिखाता था कि वह कानून से ऊपर है।
edited by : Nrapendra Gupta
