सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में बंपर जीत पर भाजपा ने इस तरह शिवाजी को किया याद
- LIVE: Maharashtra CIVIC POLLS RESULTS मुंबई में पहली बार बनेगा भाजपा का मेयर, नागपुर में वापसी
- नागपुर में भाजपा बड़ी जीत की ओर, फडणवीस के घर में क्या है कांग्रेस का हाल
- Shashi Tharoor के गढ़ तिरुवनंतपुरम में हारी कांग्रेस, निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर क्या बोले थरूर
- Kerala Election Results 2025 : केरल चुनाव में UDF को बढ़त, थरूर के गढ़ में NDA आगे
BMC चुनाव में गड़बड़ी, संजय राउत ने कहा- हजारों वोटरों के नाम गायब, EC की विश्वनीयता पर भी उठाया सवाल
महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर है। रुझानों में 29 नगर निगमों में से 24 में भाजपा गठबंधन को बढ़त है। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा+शिवसेना (शिंदे) अलायंस कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर आगे चल रहा है। महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों की कुल 2,869 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था, जिसमें लगभग 15,931 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।
नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपड़ी चिड़वाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है। लातूर में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 70 में से 43 सीटें जीतीं। इस बीच, शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए जनता से न डरने की अपील की है। राउत ने बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
संजय राउत ने मीडिया से कहा कि मुंबई जैसे शहर में जिस तरह का वोटिंग पैटर्न दिख रहा है, वह चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना (UBT), मनसे और कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्रों में उन हजारों लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान किया था।
भाजपा और चुनाव अधिकारियों की बैठक हुई
उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनें ठीक से काम नहीं कर रही हैं और चुनाव आयोग हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। कल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और चुनाव आयोग के कर्मचारियों के बीच बैठक हुई, आखिर क्यों? जबकि अभी भी चुनाव आचार संहिता लागू है। उन्होंने एग्जिट पोल पर भी तंज कसा और कहा कि वोटिंग प्रतिशत आने से पहले ही भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। Edited by : Sudhir Sharma
