गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. 13 year old girl raped in Thane
Last Updated : शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (10:58 IST)

Maharashtra: ठाणे में 13 वर्षीय लड़की का अपहरण के बाद बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

13 year old girl raped in Thane
Thane News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे शहर में एक युवक ने 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसके साथ बलात्कार (raped) किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को हुई इस घटना के सिलसिले में शुक्रवार को 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया।ALSO READ: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर शादी का झांसा देकर कई बार बलात्कार का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
आरोपी बहला-फुसलाकर घर ले गया : पुलिस के मुताबिक लड़की बुधवार रात अपनी बड़ी बहन से झगड़ा करके घर से बाहर निकली और शहर में एक झील के किनारे बैठ गई। अधिकारी ने कहा कि आरोपी लड़की के पास पहुंचा और बहला-फुसलाकर उसे अपने घर ले गया, जहां उसने लड़की के साथ बलात्कार किया।ALSO READ: बच्ची से बलात्कार-हत्या का मामला : बार एसोसिएशन ने वकीलों से कहा- आरोपी दंपति की पैरवी न करें

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
LIVE: Delhi Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025, दलीय स्थिति