सम्बंधित जानकारी
- Maharashtra : मंत्री धनंजय मुंडे घरेलू हिंसा मामले में दोषी, पत्नी को देना होंगे 2 लाख रुपए महीना
- पालघर में जंगली जानवर समझकर व्यक्ति को गोली मारी, 9 गिरफ्तार
- Maharashtra: ड्राई क्लीनिंग की दुकान से बैंक के 5 करोड़ रुपए जब्त, 9 लोग हिरासत में
- पटोले बोले, महायुति सरकार न केवल भ्रष्ट बल्कि उसमें शामिल हैं अपराधी लोग
- Maharashtra: मंत्री धनंजय मुंडे की बढ़ीं मुश्किलें, कृषि विभाग में 88 करोड़ रुपए की धांधली करने का आरोप
शिवसेना यूबीटी सांसद बोले, नहीं छोड़ेंगे पार्टी का साथ
Maharashtra Politics : शिवसेना (यूबीटी) के 8 सांसदों ने शुक्रवार को कहा कि वे पार्टी का साथ नहीं छोड़ेंगे। सांसदों ने एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के उन दावों को खारिज कर दिया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी से बड़ी संख्या में सांसद पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं।
शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा सदस्यों - अरविंद सावंत, अनिल देसाई, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, राजाभाऊ वाजे, संजय जाधव, नागेश अष्टीकर और संजय देशमुख ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताने के लिए शुक्रवार को संयुक्त प्रेस वार्ता की।
अरविंद सावंत ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के किसी भी सांसद को कोई फोन कॉल नहीं आया है और उन्होंने ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी से बड़े पैमाने पर लोगों के जाने की अफवाह फैलाने के प्रयासों की निंदा की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के सांसद मुश्किल समय में पार्टी के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे।#WATCH | Shiv Sena (UBT) MP Arvind Sawant says, "All channels in the country are running news reports today, we too, were, stunned by it...Despite coming to power with such a huge mandate, the Government is not functioning properly. So, how will they operate? Just run these… pic.twitter.com/3rfkKCsKLy
— ANI (@ANI) February 7, 2025
महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने संवाददाताओं से कहा कि जनता समझ गई है उपमुख्यमंत्री एकांत शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ही असली शिवसेना है, जो संस्थापक बाल ठाकरे के सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि जनता समझ गई है कि शिंदे का नेतृत्व शिवसेना (यूबीटी) से बेहतर है। उनका नेतृत्व अच्छा और संवेदनशील है, यही वजह है कि इतने सारे लोग संपर्क में हैं। कई लोग पार्टी से संपर्क कर रहे हैं और यह तय है कि वे चरणबद्ध तरीके से शिवसेना में शामिल होंगे।
edited by : Nrapendra Gupta
