1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Umang Singhar compared Jyotiraditya Scindia to Ravana.

उमंग सिंघार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना रावण से की, बोले उनके करीबी मंत्री दस सिर, अतिथि शिक्षकों पर भी घेरा

Madhya Pradesh News
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला बोला है। शिवपुरी जिले के पोहरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंघार ने सिंधिया की तुलना रावण से कर दी। उन्होंने कहा सिंधिया रावण हैं और उनके मंत्री उनके 10 चेहरे हैं। इस दौरान उन्होंने सिंधिया के करीबी नेताओं और मंत्रियों गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट पर भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए।
 
उमंग सिंघार ने वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार गिरने के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सिंधिया पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस सरकार गिराने के लिए सिंधिया ने कितने पैसे लिए थे। सिंघार ने आरोप लगाया कि सिंधिया कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हैं, लेकिन उनके करीबी नेताओं पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं तो वे चुप्पी साध लेते हैं।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा सिंधिया कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हैं, लेकिन उनके करीबी नेता करोड़ों का भ्रष्टाचार करते हैं। इसके बावजूद सिंधिया कुछ नहीं बोलते, क्योंकि उनका भी कमीशन बंधा हुआ है। उन्होंने सिंधिया को कांग्रेस की याद दिलाते हुए कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने उन्हें एक मां की तरह पाल-पोसकर इस काबिल बनाया, उसी पार्टी को गाली देते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए।
 
अतिथि शिक्षकों के मुद्दा पर घेरा-सभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अतिथि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 70 हजार अतिथि शिक्षक सड़कों पर हैं, लेकिन सिंधिया उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से क्यों नहीं करवा रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों जब ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थे, तब अतिथि शिक्षकों ने उनका काफिला रोककर अपनी समस्याएं और मांगें उनके सामने रखी थीं। 
 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
वडतालधाम जाने वाले श्रद्धालुओं और छात्रों के लिए बड़ी सौगात! CM भूपेंद्र पटेल ने किया नए अतिथि भवन और स्कूल का लोकार्पण