सम्बंधित जानकारी
- ग्वालियर में पंचायत चुनाव में बंट गई भाजपा, सिंधिया और नरोत्तम में सियासी वर्चस्व की लड़ाई
- जंगल में लकड़ी लेने गई थी, रास्ते में मिला 20 लाख का हीरा
- खंडवा में दिल दहला देने वाला हादसा, पेड़ से लटके मिले 3 आदिवासी बहनों के शव
- इंदौर में जन्मा भारत का पहला 3 रंग का बाघ शावक
- MP में BJP के 64 जनपद अध्यक्ष जीते, इंदौर में विश्वजीत सिसोदिया, भोपाल के फंदा में प्रमोद राजपूत बने अध्यक्ष
बाइक सवार बदमाशों ने कावड़ियों को पीटा, इंदौर रोड पर चक्काजाम, लगी वाहनों की लंबी कतार
उज्जैन। इंदौर-उज्जैन रोड पर तपोभूमि चौराहे के समीप गुरुवार रात को इंदौर से उज्जैन जा रही कावड़ यात्रा में शामिल कुछ यात्रियों के साथ एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने मारपीट की। घटना के विरोध में कावड़ियों ने चक्काजाम कर दिया।
कावड़ यात्रियों से मारपीट के बाद बदमाश इंदौर की ओर भाग गए। मारपीट को लेकर कावड़ यात्रियों तथा अन्य लोग तपोभूमि चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए तथा जमकर नारेबाजी की।
चक्काजाम की सूचना मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कावड़ यात्रियों को समझाइश देकर मार्ग से हटाया। पुलिस ने कावड़ यात्रियों को मारपीट करने वाले आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जाम के कारण इंदौर रोड पर मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब पौन घंटे बाद चक्काजाम खुला और यातायात बहाल हुआ।
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो
