सम्बंधित जानकारी
- MP में पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, नई Guideline जारी
- Weather Updates : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीतलहर, कुछ राज्यों में वर्षा की संभावना
- मध्यप्रदेश में कोरोना के सभी प्रतिबंध खत्म, पूरी क्षमता से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, मेले और रैलियों की भी छूट
- कांग्रेस के खून में काला धन, वीडी शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, समर्पण निधि अभियान की शुरुआत
- हिजाब पहनने में ही औरत की शान, बोले भोपाल शहर काजी, हिजाब गर्ल मुस्कान का किया समर्थन
मध्यप्रदेश के कटनी में बड़ा हादसा, टनल धंसने से 9 मजदूर फंसे, 7 को निकाला
कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में शनिवार को अंडरग्राउंड टनल धंसने से नौ मजदूर फंस गए। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। टनल में फंसे 7 लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा उस वक्त हुआ जब बरगी से बाणसागर तक जाने वाली नर्मदा दायीं तट परियोजना की अंडरग्राउंड नहर धंस गई और उसमें काम कर रहे कुछ लोग अचानक उसमें फंस गए।
मध्यप्रदेश गृह विभाग के अपर प्रमुख सचिव राजेश राजोरा ने बताया कि सात मजदूरों को अब तक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब इस सुरंग में केवल दो मजदूर ही फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने के लिए अभियान जारी है।
मजदूरों को सकुशल निकालने किये जा रहे बचाव कार्य मे विजय कोल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बड़कुर थाना चितरंगी जिला सिंगरौली को भी निकाल लिया है। - कलेक्टर @PriyankM_IAS#JansamparkKatni@JansamparkMP@mohdept pic.twitter.com/Dev0MN2DUO
— Collector Katni (@CollectorKatni) February 12, 2022
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्लीमनाबाद में टनल निर्माण के दौरान हुए हादसे और श्रमिकों के घायल होने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
कटनी जिले के स्लीमनाबाद में नहर के निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों के दबने के समाचार से दु:ख हुआ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 12, 2022
यह राहत की बात है कि 9 में से 3 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। https://t.co/ICfmjW2zU0
