1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cold wave in MP and Chhattisgarh

Weather Updates : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीतलहर, कुछ राज्यों में वर्षा की संभावना

Madhya Pradesh
नई दिल्ली। कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ के 13 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर-पूर्व भारत के बाकी हिस्सों, पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हुई।

 
स्काईमेट के अनुसार देश के मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है, जैसे मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पूर्व राजस्थान। झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई है। मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति देखी गई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। असम, मेघालय, नगालैंड, दक्षिण तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। देश के पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।
अगला लेख
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके