सम्बंधित जानकारी
- रेलवे स्टेशन पर महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के दर्शन
- MP : स्कूली बस में लगी आग, बच्चे और चालक पूरी तरह सुरक्षित
- MPPSC परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित, शीर्ष 10 में रहीं 7 महिलाएं
- विधानसभा चुनाव में हार के बाद भंग हुई मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी
- बड़ी खबर, AICC का एमपी कांग्रेस कार्यकारिणी समिति भंग करने का फैसला
शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री निवास छोड़ते हुए कहा, अब विदा लेता हूं
Shivraj singh news : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास छोड़ दिया। उन्होंने लोगों को अपना नया पता शेयर करते हुए कहा कि आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मेरे प्यारे भाइयों और बहनों नमस्कार, मैं आज मुख्यमंत्री निवास से विदा ले रहा हूं, यह निवास के साथ-साथ मेरी कर्मस्थली भी रहा है। आज पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जनसेवा का यह संकल्प मेरे नए पते B-8, 74 बंगले से भी जारी रहेगा। जब भी आपको अपने भैया, अपने मामा की सहायता की जरूरत हो, आप बेहिचक घर पधारिये। मैं आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, यह मैं आपको वचन देता हूं।मेरे प्यारे भाइयों और बहनों नमस्कार,
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 27, 2023
मैं आज मुख्यमंत्री निवास से विदा ले रहा हूं, यह निवास के साथ-साथ मेरी कर्मस्थली भी रहा है। आज पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे।
जनसेवा का यह संकल्प मेरे नये पते B-8, 74 बंगले से भी जारी रहेगा।… pic.twitter.com/afASPJ90wG
Edited by : Nrapendra Gupta
