गुरुवार, 19 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. AICC decides to dissolve MP Congress Executive Committee
Written By
Last Updated :भोपाल , मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (21:22 IST)

बड़ी खबर, AICC का एमपी कांग्रेस कार्यकारिणी समिति भंग करने का फैसला

बड़ी खबर, AICC का एमपी कांग्रेस कार्यकारिणी समिति भंग करने का फैसला - AICC decides to dissolve MP Congress Executive Committee
AICC decides to dissolve MP Congress Executive Committee : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Executive Committee) को भंग करने का फैसला किया है। राज्य के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सिंह ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मप्र कांग्रेस कार्यसमिति को भंग करने का फैसला किया है। जिला प्रभारी और संयुक्त प्रभारी अगले निर्देश तक काम करना जारी रखेंगे।
 
बैठक में नवनियुक्त मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी और अरुण यादव सहित अन्य लोग शामिल हुए। यह कदम हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की पराजय की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें भाजपा ने 163 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी है जबकि 230 सदस्यीय सदन में कांग्रेस की संख्या घटकर 66 रह गई है। पार्टी की हार के मद्देनजर एआईसीसी ने हाल ही में कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को मप्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
विधानसभा चुनाव में हार के बाद भंग हुई मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी