सम्बंधित जानकारी
- बोरवेल में गिरी सृष्टि और पिलर में फंसे रंजन की मौत, फ्रांस में चाकूबाजी में कई बच्चे घायल
- बोरवेल से सृष्टि को निकालने का ऑपरेशन जारी, रोबोट का इस्तेमाल
- सीहोर में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची, रेस्क्यू जारी
- MP : सिहोर में 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची, रेस्क्यू जारी
- छतरपुर : बोरवेल में गिरी 3 साल की नैंसी को 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद सकुशल निकाला
MP: बोरवेल में गिरी बच्ची को 55 घंटे बाद निकाला गया, नहीं बच सकी जान
सिहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में ढाई साल की बालिका को NDRF टीम ने आज बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। करीब 55 घंटों बाद बच्ची को निकाला गया। हालांकि नन्ही जान को बचाया नहीं जा सका। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले के मुगावली गांव में 6 जून को ढाई साल की बालिका सृष्टि बोरवेल में गिर गई थी। खबर लगते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
बालिका को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए। सेना का दल भी यहां पहुंचा। तीसरे दिन एनडीआरएफ की टीम ने आज दोपहर बाद उसे निकालने में सफलता प्राप्त की।
बालिका को अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशासन के हरसंभव प्रयास के बाद एक नन्ही जान को नहीं बचा सके।
