सम्बंधित जानकारी
- केरल में मानसून का तीसरा दिन, बारिश से 3 लोगों की मौत
- मौसम अपडेट : केरल में झमाझम बारिश, मुंबई पहुंचा मानसून, उप्र में गर्मी से हाल बेहाल
- मौसम अपडेट : केरल में मानसून की बारिश, भीषण गर्मी से झुलसा उत्तर और मध्य भारत
- महाराष्ट्र में मानसून पूर्व बारिश, आंधी-तूफान में 1 महिला की मौत, 3 घायल
- Weather Updates : मप्र में प्रचंड गर्मी और भीषण लू से राहत नहीं, खरगोन में 47 डिग्री तापमान
Madhya Pradesh Pre Monsoon। मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिव, कई जिलों में जमकर बारिश, मानसून कराएगा अभी इंतजार
भोपाल। मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिव हो गया है जिसके चलते आधे जून के बाद प्रदेशभर में बारिश ने दस्तक दे दी है। बारिश से तापमान कम हुआ है। तापमान कम होने से गर्मी भी कम हुई है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्री मानसून आने के साथ पूरे प्रदेश में बारिश की शुरुआत हो गई है जबकि मानसून आने में अभी भी कुछ दिनों का समय और लग सकता है।
प्री मानसून के साथ आई बारिश : प्रदेशभर में प्री मानसून के साथ बारिश ने भी दस्तक दे दी है। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने गर्मी से लोगों का राहत दी है। गुजरात में 'वायु' तूफान के आने के बाद मध्यप्रदेश में भी बारिश की शुरुआत हो गई है। मानसून के पूरी तरह आने में अभी भी 1 सप्ताह का वक्त लग सकता है।
कहीं राहत, कहीं अब भी है तपन : बारिश के आने के साथ ही कई क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप कम हुआ है वहीं कुछ क्षेत्रों में अभी भी पारा चढ़ा हुआ है। शनिवार के तापमान की बात करें तो बारिश की वजह से राजधानी भोपाल में तापमान में बड़ी गिरावट आई और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं इंदौर में 39.5 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 38.0 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नौगांव और खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रहे।
20 जून के बाद ही आएगा मानसून : मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून के आने में अभी कम से कम 1 सप्ताह का समय और लग सकता है। अभी तक हुई प्री मानसून बारिश ने गर्मी से बहुत राहत दी।
