सम्बंधित जानकारी
- Maharashtra Board SSC result 2019 : महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित
- कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल
- महाराष्ट्र भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष, दानवे के केंद्र में चुने जाने से पद हुआ है खाली
- महाराष्ट्र में 12वीं की परीक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ा
- महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम : ताजा दलीय स्थिति Live Update
महाराष्ट्र में मानसून पूर्व बारिश, आंधी-तूफान में 1 महिला की मौत, 3 घायल
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में मानसून पूर्व हुई भारी बारिश और गरज के साथ आंधी-तूफान के चलते 1 महिला की मौत हो गई तथा 3 अन्य घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार की शाम तूफानी हवाओं के चलते नासिक में कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ गए और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति करीब 5 घंटे तक ठप रही। इंदिरा नगर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि वडाला में तूफानी हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते टीन की एक छत के गिर जाने से 70 साल की 1 महिला की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में मृतका के परिवार के 3 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिले के एओला नगर में भी मानसून पूर्व भारी बारिश हुई, जहां कुछ मकानों को क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते निफाड तहसील में एक प्याज भंडारण शेड तथा मनमाड़ में एक ग्रीनहाउस भी नष्ट हो गया। (भाषा)
