सम्बंधित जानकारी
- कोरोना के दर्द में हमदर्द बने डॉक्टर्स,ICU में केक काटकर मनाया मरीज का जन्मदिन
- इंदौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 4 हजार के करीब, 164 मरीजों की मौत, 2673 स्वस्थ हुए
- मप्र : 29 जून से होंगी अंतिम वर्ष-स्नातक स्तर की परीक्षाएं, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन
- Special Report : प्रवासी मजदूरों के बेरोजगारी संकट से कैसे निपटेगी सरकार ?
- विधायकों को प्रलोभन पर राजस्थान की राजनीति में बवाल, भाजपा का पलटवार
उपचुनाव से पहले कांग्रेस में कलह, निशाने पर दिग्विजय सिंह !
चौधरी राकेश सिंह ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
भोपाल। मध्यप्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवारों के चयन का लेकर कांग्रेस में सिर फुटौव्वल शुरु हो गया है। भिंड के मेहगांव सीट से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी कर रहे चौधरी राकेश सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब खुल आमने सामने आ गए है।
मेहगांव सीट से चौधरी राकेश सिंह को टिकट देने की सुगबुगाहट के बीच दिग्विजय सिंह ने उनका विरोध करते हुए लिखा था कि यदि कांग्रेस इस प्रकार धोखा देने वालों को भी नवाजेंगी तो ईमानदार कांग्रेस जनों के मन में पीड़ा होना स्वाभाविक है।
दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद अब चौधरी राकेश सिंह ने भी ट्वीटर के जरिए उन पर हमला बोलते हुए कहा कि निष्ठा और त्याग की बात आदरणीय दिग्विजय सिंह जी कर रहे हैं, अच्छा होगा कि वे स्वयं पहल कर के फूल सिंह बरैया जी को राज्यसभा चुनाव में प्रथम वरीयता का उम्मीदवार बनाकर त्याग कर परचिय दें। कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह जी उनके परिवार और रिश्तेदारों को बहुत कुछ दिया है।
अजय सिंह भी कर चुके है विरोध – इससे पहले भिंड के मेहगांव सीट से चौधरी राकेश सिंह को टिकट दिए जाने का विरोध पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और डॉक्टर गोविंद सिंह भी कर चुके है।
उपचुनाव को लेकर ग्वालियर-चंबल के नेताओं की पीसीसी चीफ कमलनाथ ने जो बैठक बुलाई थी उसमें चौधरी राकेश सिंह को टिकट देने की अटकलों पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने खुलकर अपनी नाराजगी जता दी। अजय सिंह ने साफ कह दिया कि अगर मेहगांव से पार्टी चौधरी राकेश सिंह को टिकट देती है तो वह पार्टी से इस्तीफा देने में भी नहीं हिचकेंगे। इसके साथ ही भिंड से ही आने वाले पूर्व मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने भी अपनी नाराजगी जता दी।
