सम्बंधित जानकारी
- 7000 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी के 35 मामलों में 169 स्थानों पर CBI की छापेमारी
- Military World Games में चीनी टीम कर रही थी चीटिंग, प्रतियोगिता से बाहर
- Ranbaxy के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और 3 अन्य धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार
- ISRO वैज्ञानिक होने का झूठा दावा कर की शादी, खुलासा होने पर हुआ फरार
- उम्र की धोखाधड़ी रोकने के लिए BCCI ने उठाए सख्त कदम, जारी किए Helpline Number
बैंक लोन के नाम पर धोखाधड़ी, 12 किसानों के खिलाफ प्रकरण
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की एक बैंक से लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में जबलपुर की राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) ने महाराष्ट्र के नागपुर के 12 किसानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
जबलपुर स्थित आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा के उपनिरीक्षक अरविंद साहू ने बताया कि आईडीबीआई छिंदवाड़ा शाखा ने नागपुर जोन के 12 किसानों के विरुद्ध 49-49 लाख रुपए का लोन वेयर हाउस में रखी उनकी कृषि उपज के एवज में दिया था। समयावधि उपरांत कृषकों के द्वारा ऋण को न चुकाने और वेयर हाउस में रखी फसल भी न मिलने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
इसी संदर्भ में ईओडब्ल्यू की टीम बुधवार को छिंदवाड़ा स्थित समर्थ सरकार वेयर हाउस की जांच के लिए पहुंची, जहां कृषि उपज नहीं मिलने पर संबंधित किसानों और वेयर हाउस के प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अगला लेख
