रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. woman gives birth to 3 children in ambulance
Written By
Last Modified: शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (15:40 IST)

एंबुलेंस में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

एंबुलेंस में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म - woman gives birth to 3 children in ambulance
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अस्पताल ले जाते समय 24 वर्षीय महिला ने एंबुलेंस में तीन बच्चों को जन्म दिया। मां और उसके तीन नवजात लड़कों को भोपाल के सुल्तानिया अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
 
एक अधिकारी ने कहा कि पिपलिया गोली गांव की ज्योति बाई को शुक्रवार शाम पेट दर्द की शिकायत के बाद पहले गोहरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर उसे शासकीय एंबुलेंस सेवा से भोपाल के राजकीय सुल्तानिया अस्पताल भेजने के लिए कहा गया।
 
एंबुलेंस में महिला के साथ गए डॉ. संदीप मारन ने कहा कि यात्रा के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने भोपाल से करीब 20 किलोमीटर दूर मंडीदीप के पास तीन बच्चों को जन्म दिया। 
ये भी पढ़ें
कश्मीर में हिजबुल आतंकियों के 3 सहयोगी हथियारों के साथ गिरफ्तार