सोमवार, 20 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Bank Robbery in Singrauli
Last Modified: सिंगरौली , शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 (23:41 IST)

सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 5 हथियारबंद बदमाश 10 किलो सोना और 20 लाख कैश लूटकर फरार, स्पेशल विमान से पहुंचे DGP कैलाश मकवाना

Singrauli bank robbery
यहां दिनदहाड़े बैंक डकैती का मामला सामने आया है। यहां बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार दोपहर 5 हथियारबंद बदमाश घुसे। फायरिंग कर करीब 9-10 किलो सोना और 20 लाख कैश लेकर भाग गए। सोने की कीमत करीब 15 करोड़ आंकी गई है। डीजीपी कैलाश मकवाना भोपाल से विशेष विमान से सिंगरौली पहुंचे। 
पुलिस ने बैंक से एक किमी दूर एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। वारदात के समय बैंक में एक भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर बदमाश आसानी से अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मचारियों के बयान दर्ज कर रही है।
बैंक के सामने स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में 3 आरोपित एक ही बाइक पर बैठकर बैढ़न शहर की तरफ भागते नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक बदमाश हेलमेट पहने हुए है, जबकि बाकी चार के चेहरे खुले थे। घटना के समय चार बदमाश अंदर और एक बाहर खड़ा था। जिले के बाहर निकलने वाली सीमाओं को सील कर दिया गया है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
हार्मुज स्ट्रेट पर सस्पेंस: ईरान ने अमेरिका की नाकेबंदी पर दी बड़ी चेतावनी