सम्बंधित जानकारी
- शादीशुदा व्यक्ति ने किशोरी का दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाया, भय दिखाया फिर वीडियो पिता को भेजा
- 7 साल से बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था नराधम, 10 साल की उम्र में पहली बार बनाया हवस का शिकार
- एम्बुलेंस नहीं मिलने पर गर्भवती पत्नी को ठेले पर अस्पताल लेकर पहुंचा व्यक्ति
- Weather Update: एमपी और यूपी में हुई बारिश, उत्तराखंड और हिमाचल में वर्षा की संभावना
- मुस्लिम पत्नी और साले ने खिलाया बीफ़, क्या है सूरत में युवक की कथित आत्महत्या का मामला?
जमानत पर छूटने के बाद दुष्कर्मी ने फिर किया पीड़िता से बलात्कार
रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में जमानत पर रिहा बलात्कार के आरोपी (26) ने नाबालिग पीड़िता के साथ कथित तौर पर फिर से दुष्कर्म किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया कि खटकरी गांव के रहने वाले आरोपी को नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने व धमकाने के आरोप में गत वर्ष 23 सितंबर को गिरफ्तार किया था और वह पिछले सप्ताह ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।
उन्होंने बताया कि गत शुक्रवार को उसने पीड़िता को अगवा किया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार करके एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के कानून (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
