सम्बंधित जानकारी
- moon eclipse 2024 : होली पर चंद्र ग्रहण, पढ़ें विशेष सामग्री एक साथ
- lunar eclipse On Holi: होली पर चंद्र ग्रहण के साथ ही सूर्य- राहु बालारिष्ट योग के चलते 4 राशियों पर खतरा
- March 2024 lunar eclipse: उपच्छाया चंद्र ग्रहण क्या होता है?
- lunar eclipse 2024 : चंद्र ग्रहण कब और कहां लग रहा है, भारत में सूतक काल का समय क्या है?
- lunar eclipse on Holi 2024: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, 4 राशियों को बचकर रहना होगा
Lunar Eclipse 2024: चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं न करें ये 3 काम
होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रखें ये सावधानियां
Lunar Eclipse 2024
- चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं सोए न।
- इस दिन गर्भवती महिलाएं तनाव लेने से बचें।
- केंची, चाकू जैसी धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।
Lunar Eclipse 2024: होली 2024 पर चंद्र ग्रहण का साया है। इस कारण से होली पर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है। शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण पर कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना ज़रूरी है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को कुछ बातें ज़रूर ध्यान में रखनी चाहिए। इन बातों को अपनाकर आप चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान देना चाहिए...ALSO READ: moon eclipse 2024 : होली पर चंद्र ग्रहण, पढ़ें विशेष सामग्री एक साथ
1. सोएं न:
वैदिक शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सोने की सलाह नहीं दी जाती। इसका मूल कारण यह माना जाता है कि जब मां सोती है, तो गर्भ में पल रहे शिशु भी नींद में हो जाता है, जिससे राहु का नकारात्मक प्रभाव शिशु के मानसिक विकास पर पड़ता है। इसके परिणामस्वरूप, शिशु का मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है।
2. तनाव से बचें:
चंद्र ग्रहण के समय, यदि आप गर्भवती हैं, तो किसी भी कारण से तनाव लेने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका दुष्प्रभाव सबसे पहले दिमाग पर पड़ता है। यदि आप तनावमुक्त हैं, तो राहु आपको तनावमय बनाने का प्रयास करेगा, और अगर आप पहले से ही तनावग्रस्त हैं, तो यह और अधिक बढ़ेगा।
3. इन चीज़ों का इस्तेमाल न करें:
चंद्र ग्रहण के समय, गर्भवती महिलाओं को केंची, चाकू आदि जैसी धारदार वस्तुओं का उपयोग करने से मना किया जाता है। उन्हें सब्जी काटना, सिलाई करना आदि कार्यों के लिए भी अनुमति नहीं होती। मान्यता है कि इन क्रियाओं से गर्भवती महिला और उनके शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
ALSO READ: होली 2024: होलिका दहन तिथि, कथा, मंत्र, मुहूर्त और होलाष्टक से संबंधित विशेष सामग्री एक साथ
