सम्बंधित जानकारी
- lunar eclipse 2024 : 4 घंटे और 36 मिनट के उपच्छाया चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर होगा असर, करें 5 अचूक उपाय
- चंद्र ग्रहण का प्रभाव किन राशियों पर शुभ और किन पर अशुभ रहेगा?
- Lunar eclipse 2024 : 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण, क्या करें और क्या नहीं
- Lunar Solar eclipse 2024 : 15 दिनों के भीतर चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के योग से होगा कुछ बड़ा
- lunar eclipse 2024 : चंद्र ग्रहण कब और कहां लग रहा है, भारत में सूतक काल का समय क्या है?
Holi 2024: 100 साल बाद होली पर इस बार चंद्र ग्रहण, कर लें ये 5 अचूक उपाय, किस्मत का ताला खुल जाएगा
Holi par chandra grahan 2024 : ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार 100 साल के बाद 25 मार्च 2024 सोमवार के दिन होली पर चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है। होलिका दहन 24 मार्च को और रंगवाली होली 25 मार्च को मनाएंगे। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा लेकिन इसका प्रभाव संपूर्ण धरती पर ही रहेगा। जहां यह नजर आएगा वहां सूतककाल मान्य होगा। आओ जानते हैं ऐसे 5 अचूक उपाय जो धन समृद्धि के साथ ही किस्मत का ताला खोल दें।
1. चंद्र पूजा : इस दिन आप चंद्र पूजा के साथ ही चंद्रमा का ये मंत्र जप सकते हैं- ॐ चं चंद्रमस्यै नम:।... इसका 108 बार जप करके चंद्रमा की पूजा करें। शक्कर और दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। ॐ सों सोमाय नम: मंत्र का जप करें
2. दान करें : चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं का दान करना शुभ होता है। जैसे चावल, दूध, जल आदि सफेद वस्तुओं का दान करें।
Chandra Grahan
3. होली की आग में दहन : नारियल को अपने सिर पर से 21 बार वारकर जलती अग्नि में डाल दें। इससे नजर, अलाबला के साथ ही नौकरी में आ रही बाधा भी दूर हो जाएगी। इससे पहले होलिका दहन स्थल पर नारियल, पान तथा सुपारी भेंट करें।
4. धन मंत्र का जाप : होली की रात को ॐ नमो धनदाय स्वाहा मंत्र के जाप से धन में वृद्धि होती है। विधिवत रूप से मंत्र का जाप करके नरसिंह स्तोत्र का पाठ का पाठ करें। इससे भय और कर्ज से निजात मिलेगी और धन में वृद्धि भी होगी।
5. शिव पूजा : चंद्र ग्रहण के दिन सोमवार भी है। इस दिन प्रदोषकाल में शिवजी की विधिवत पूजा करें। रात में करीब 9 बजे शिव मंदिर में एक दीपक जलाकर आएं।
