सम्बंधित जानकारी
- Solar eclipse 2023 : इस साल सूर्य ग्रहण कब-कब है?
- Eclipses in 2023 : इस साल दिखेंगे ग्रहण के 4 गजब नजारे, पूर्ण सूर्यग्रहण से होगी शुरुआत
- चंद्रग्रहण 2022 : 5 चंद्र मंत्र और गंगाजल-तुलसी के सरल प्रयोग से टलेंगे हर संकट
- कार्तिक पूर्णिमा पर हो रहा है चंद्र ग्रहण : कब पूजा करें, क्या उपाय करें और कैसे दान करें?
- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है आज : कब से कब तक है? सूतक, स्पर्श, पुण्य, मध्यकाल और मोक्षकाल पर एक नज़र
वर्ष 2023 के सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की पूरी सूची जानिए Solar Eclipse in 2023
Solar Lunar Eclipse in 2023 in Hindi: सूर्य और चंद्र ग्रहण की घटना एक खगोलीय घटना है जिसका जिसकी दिनांक को हिन्दू पंचांग में सटीक तरीके से बताया गया है। भले ही हजारों वर्षों बाद कोई ग्रहण होने वाला हो उसकी पंचांग में तारीख पहले से ही दर्ज है। आओ जानते हैं कि वर्ष 2023 में कब कब होंगे चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण।
चंद्र ग्रहण 2023 | Chandra grahan 2023:
1. पहला चंद्र ग्रहण : 5 मई 2023 शुक्रवार के दिन रात्रि 8:45 पर पहला चंद्र ग्रहण लगेगा जो उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण रात्रि 1 बजे समाप्त होगा। संभव है कि यह भारत में दिखाई नहीं देगा।
2. दूसरा चंद्र ग्रहण : 29 अक्टूबर 2023 रविवार के दिन रात्रि 01:06 पर दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा जो खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण रात्रि 02:22 पर बजे समाप्त होगा। (28 तारीख की रात्रि यानी 01:06 एएम से 02:22 एएम तक)
सूर्य ग्रहण 2023 | surya grahan 2023:
1. पहला सूर्य ग्रहण : 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। संभवत: यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन यह सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक लगेगा।
2. दूसरा सूर्य ग्रहण : 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। संभवत: यह ग्रहण भी भारत में दृश्यमान नहीं होगा।
