सम्बंधित जानकारी
- Chandra grahan 2022: कुंडली में चंद्र ग्रहण को लक्षण से जानें और करें लाल किताब के अचूक उपाय
- इस बार के Chandra Grahan को जानिए 10 सरल Points में
- Lunar Eclipse : भारत के किस शहर में कितनी बजे कैसा दिखेगा चंद्रमा?
- कार्तिक पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का संयोग 8 November 2022 को बनेगा, जानिए क्या करें और किन बातों से बचें
- Chandra Grahan 2022 Date: कब लगेगा चंद्र ग्रहण, कितनी देर दिखेगा, कहां दिखेगा, सूतक, स्पर्श और मोक्ष काल का समय
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है आज : कब से कब तक है? सूतक, स्पर्श, पुण्य, मध्यकाल और मोक्षकाल पर एक नज़र
Lunar eclipse october date time 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज शाम को लगने वाला है। इसका सूत काल प्रारंभ हो चुका है। दिवाली पर सूर्य ग्रहण लगा था और अब देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। आओ जानते हैं कि यह ग्रहण कब कितनी बजे से प्रारंभ होगा, कहां दिखाई देगा, इसका सूतक, पुण्य, मध्य और मोक्षकाल का समय क्या रहेगा।
कब लगेगा चंद्र ग्रहण | Kab lagega chandra grahan: 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसे खंडग्रास चंद्रग्रहण कहा जा रहा है। यह वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण है।
किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण 2022 | Chandra grahan 2022 in india date and time october: नई दिल्ली टाइम के अनुसार यह ग्रहण चंद्रोदय के समय शाम 05:32 पर प्रारंभ होगा और 06:18 पर समाप्त होगा, इसका मोक्ष काल 07:25 पर रहेगा।
चंद्र ग्रहण की अवधि । Chandra grahan ki Avadhi: स्थानीय समय के अनुसार ग्रहण की अवधि 45 मिनट्स 48 सेकण्ड्स रहेगी।
उपच्छाया से पहला स्पर्श- दोपहर 01:33 बजे।
उपच्छाया से आंतिम स्पर्श- शाम 07:25 बजे।
सूतक काल का समय | sutak kaal ka samay:
सूतक काल प्रारम्भ- सुबह 09:21 बजे।
सूतक काल समाप्त- शाम 06:18 बजे।
कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण | Chandra grahan kaha dikhai dega: यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, एशिया, दक्षिण और उत्तर अमेरिका, उत्तरी-पूर्वी यूरोप, प्रशान्त महासागर, पेसिफिक, अटलांटिक और हिन्द महासागर के अधिकांश भागों में दिखाई देगा।
भारत में कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण | Bharat me chandra grahan kaha dikhai dega: भारत में यह चंद्र ग्रहण पूर्णरूप से सिर्फ पूर्वी भागों में दिखाई देगा। बाकी जगहों पर आंशिक ग्रहण रहेगा। भारत के कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी एवं इनके आसपास के शहरों से इस ग्रहण को स्पष्ट पूर्ण रूप से देखा जा सकता है। बाकी जगहों पर यह आंशिक रूप से नजर आएगा।
