सम्बंधित जानकारी
- ऐसे चमकाएं किचन के पुराने बर्तन, पढ़ें 6 सरल टिप्स
- एकादशी के दिन भगवान को चढ़ाएं यह प्रसाद, यह है आसान विधि
- हमेशा याद रखें स्वादिष्ट भोजन बनाने के ये 10 बेसिक टिप्स
- सेहत के लिए लाभकारी है अमरूद का सूप, पढ़ें आसान विधि
- मधुमेह रोगी ट्राय करें यह खास रेसिपी, कैसे बनाएं फ्रूट्स शुगर फ्री डेजर्ट, पढ़ें सरल विधि
डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा आहार है 'सूजी पैन केक', जानिए कैसे बनाएं
सामग्री :
1 बड़ा कप फ्रेश दही, 1 कप सूजी, 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई), 2 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, एक चुटकी बेकिंग पावडर, सफेद तिल 1 या 2 चम्मच, तेल, नमक स्वादानुसार।
विधि :
सबसे पहले हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें। अब सूजी में दही, नमक, अदरक-मिर्च का पेस्ट एवं बेकिंग पावडर मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। ध्यान रहे
घोल को थोड़ा-सा गाढ़ा ही रहने दें। तत्पश्चात नॉनस्टिक तवे पर तेल बुरका कर गरम करें और एक बड़ा चम्मच घोल डालें और गोल-गोल फैलाएं।
एक तरफ से सिंक जाने पर उस पर तिल और शिमला मिर्च टुकड़े बिखेर कर चम्मच से दबाएं। मध्यम आंच पर अच्छा कुरकुरा होने तक सेकें।
इसी तरह दूसरी तरफ से पलट कर भी सेंक लें। अब गरमा-गरम सूजी पैन केक को हरी चटनी एवं नारियल की सफेद चटनी के साथ सर्व करें।
नोट : सूजी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है इस वजह से यह डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा आहार है।
