सम्बंधित जानकारी
- रहमत शाह शतक से चूके, आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान मजबूत स्थिति में
- अफगानिस्तान के खिलाफ मुर्ताग के अर्द्धशतक से आयरलैंड ने बनाए 172 रन
- पांचवें वनडे को जीतकर आयरलैंड ने अफगानिस्तान से श्रृंखला बराबर की
- टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान के राशिद ने रचा इतिहास
- राशिद खान की हैट्रिक, अफगानिस्तान का आयरलैंड पर 'क्लीन स्वीप'
राशिद खान के 'पंजे' से अफगानिस्तान जीत के करीब
देहरादून। अफगानिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए मात्र 118 रन की जरूरत रह गई है जबकि उसके 9 विकेट बाकी हैं। आयरलैंड ने पहली पारी में 172 रन बनाए थे जबकि अफगानिस्तान ने 314 रन बनाए थे। राशिद खान के 'पंजे' से अफगानिस्तान जीत के करीब पहुंच गया है।
आयरलैंड ने तीसरे दिन रविवार को एक विकेट पर 22 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपनी दूसरी पारी में 288 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। एंड्रयू बलबिर्नी ने 149 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 82 रन की शानदार पारी खेली जबकि केविन ओ ब्रायन ने 78 गेंदों में सात चौकों की मदद से 56 रन बनाए।
अफगानिस्तान की तरफ से लेग स्पिनर राशिद खान ने 34 ओवर में 82 रन देकर पांच विकेट लिए। यामिन अहमदजई ने 14 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
अफगानिस्तान को जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए उसने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान को जीत के लिए अभी 118 रन की जरूरत है।
