सम्बंधित जानकारी
- भारत में इमरान की तस्वीरों को ढंकना अफसोसजनक : पीसीबी
- पीसीबी ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंध हटाने की शरजील की अपील ठुकराई
- सरफराज विश्व कप में होंगे पाकिस्तान के कप्तान : पीसीबी
- सरफराज पर प्रतिबंध को लेकर पीसीबी अध्यक्ष ने आईसीसी पर साधा निशाना
- सरफराज पर 4 मैचों के प्रतिबंध की उम्मीद नहीं थी पीसीबी को
PCB। पीसीबी को हसन, आयरिश की मौजूदगी से क्रिकेट की बहाली की उम्मीद
कराची। पीसीबी को उम्मीद है कि कराची में पीएसएल मैचों के दौरान 2 प्रमुख क्रिकेट अधिकारियों की मौजूदगी से कम से कम उपमहाद्वीप की टीमों को यहां आकर द्विपक्षीय श्रृंखलाएं खेलने के लिए मनाने में मदद मिलेगी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजीमुल हसन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के महासंघ (फिका) के मुख्य कार्यकारी टोनी आयरिश पीएसएल मैचों के लिए कराची आएंगे।
नजीमुल एशियाई क्रिकेट परिषद के भी अध्यक्ष हैं, जो शनिवार से फाइनल तक के लिए कराची में होंगे जबकि आयरिश 17 मार्च को फाइनल से एक दिन पहले आएंगे। 8 मैचों की पाकिस्तान सुपर लीग 2016 के बाद पहली बार कराची में खेली गई।
अधिकारी ने उम्मीद जताई कि पीएसएल के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को यूएई की बजाय पाकिस्तान में घरेलू श्रृंखला खेलने के लिए मनाना आसान होगा और हमें श्रीलंका से भी सकारात्मक जवाब की उम्मीद है, जो इस साल के आखिर में पाकिस्तान में खेलने आ सकती है।
