सम्बंधित जानकारी
- सरफराज को महंगी पड़ी नस्ली टिप्पणी, लगा 4 मैचों का प्रतिबंध
- 'अबे काले तेरी अम्मी कहां बैठी है' की नस्लीय टिप्पणी करने वाले सरफराज ने मांगी माफी
- पाक कप्तान सरफराज अहमद ने दक्षिणी अफ्रीकी क्रिकेटर को कहा काला, मां पर भी किया कमेंट...
- पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज ने ली एशिया कप से बाहर होने की जिम्मेदारी
- 6 रात से नहीं सोए पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद , जानिए क्या है वजह
सरफराज पर 4 मैचों के प्रतिबंध की उम्मीद नहीं थी पीसीबी को
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस बात की जानकारी नहीं थी कि कप्तान सरफराज अहमद को नस्लीय टिप्पणी के मामले में आईसीसी 4 मैचों के लिए प्रतिबंधित करेगा जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए रविवार को चुनी गई टीम का कप्तान बरकरार रखा गया था।
आईसीसी ने रविवार को दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ उनकी नस्लीय टिप्पणी के लिए प्रतिबंधित किया गया है। सरफराज ने स्वीकार कर लिया है कि मंगलवार को डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान हुई घटना से उन्होंने आईसीसी की खिलाड़ियों की नस्लीयरोधी संहिता का उल्लंघन किया है। सरफराज को इस मामले में शैक्षिक कार्यक्रम से गुजरना होगा।
पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि हमें यह पता नहीं था कि आईसीसी उन्हें क्या सजा देगा और यह कब से प्रभावी होगा? इस बात पर भी संदेह था कि सार्वजनिक और निजी तौर पर एंडिले फेलुकवायो से माफी मांगने के बाद भी उन्हें प्रतिबंध झेलना पड़ेगा।
पाकिस्तान ने सरफराज की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टीम में शामिल किया है जबकि अनुभवी शोएब मलिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला के अंतिम 2 एकदिवसीय और 2 टी-20 में कप्तानी की जिम्मेदारी सौपी गई है।
