सम्बंधित जानकारी
- विराट कोहली और गेंदबाजों ने दिलाई भारत को वनडे में 500वीं जीत
- भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए एडम जंपा की नई 'ट्रिक'
- विराट कोहली ने पहले वनडे की जीत का श्रेय एमएस धोनी और केदार जाधव को दिया
- पहला वनडे जीतने के बाद बोले केदार जाधव, अलग शॉट खेल सकता हूं इसलिए अधिक जोखिम उठाता हूं
- भारतीय जर्सी की विरासत भावी पीढ़ियों को सौंपना गौरवपूर्ण : धोनी
सुरक्षा चक्र तोड़कर धोनी से मिलने पहुंचा दर्शक, माही ने भी खूब झकाया...
नागपुर। महेंद्र सिंह धोनी का विकेटों के बीच दौड़ में कोई सानी नहीं और मंगलवार को उनकी यह तेजी मैदान पर तब काम आई, जब उन्होंने एक प्रशंसक को चकमा देने की कोशिश की जो सुरक्षा चक्र तोड़कर इस पूर्व कप्तान को गले लगाने के लिए मैदान पर पहुंच गया था। धोनी ने इस व्यक्ति को गले लगाया लेकिन इससे पहले उन्होंने उसे काफी दौड़ाया।
दूसरे वनडे के दौरान आस्ट्रेलियाई पारी शुरू होने पर यह 37 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज विकेट के पीछे खड़ा था, तभी एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर आ गया और उसने धोनी को गले लगाने की कोशिश की।
धोनी ने मुस्कराते हुए कुछ समय तक उस प्रशंसक को दौड़ाया और इस बीच भारतीय टीम के उनके साथी इस क्षण का आनंद लेते रहे। प्रशंसक भी धोनी के पीछे दौड़ता रहा और आखिर में उन्हें गले लगाने में सफल रहा। इस प्रशंसक ने धोनी के पांव भी छुए और आखिर में सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले आए।
