सम्बंधित जानकारी
- Team india की कप्तान हरमनप्रीत कौर सेमीफाइनल मैच नहीं होने से हताश
- जानिए कैसे सेमीफाइनल में बिना एक भी बॉल खेले भारत पहुंचा वर्ल्ड कप फाइनल में?
- भारतीय महिला टीम 523 रन बनाकर और 29 विकेट लेकर ICC Women's T20 World Cup के फाइनल में पहुंची
- हरमनप्रीत बोलीं, शैफाली भारतीय टीम में खुशी और सकारात्मकता लेकर आई
- ICC Women's T20 World Cup के फाइनल पर भारत की नजर, इंग्लैंड से गुरुवार को मुकाबला
Shaifali Verma | पॉवर प्ले में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के सामने गेंदबाजी क्यों नहीं करना चाहती है यह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की मेगान स्कट की गेंदों की हाल में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने जबर्दस्त धुनाई की थी जिससे कारण इस तेज गेंदबाज को भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं है और वे रविवार को होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पॉवरप्ले के दौरान इस आक्रामक सलामी जोड़ी को गेंदबाजी नहीं करना चाहती हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया की 5 रन से जीत में 17 रन देकर 2 विकेट लेने वाली स्कट अब भी टूर्नामेंट के पहले मैच में शैफाली की आक्रामक बल्लेबाजी को नहीं भूली है।
शैफाली ने उनके पहले ओवर में ही 4 चौके लगाए थे और स्कट ने स्वीकार किया कि वे भारतीय सलामी बल्लेबाज को गेंदबाजी करने को लेकर चिंतित हैं। आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार स्कट ने कहा कि मुझे भारत से खेलना पसंद नहीं है। वे मुझ पर हावी हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि स्मृति और शैफाली ने मेरी गेंदों को आसानी से खेला है। त्रिकोणीय श्रृंखला में शैफाली ने जो छक्का मेरी गेंद पर लगाया था, वह संभवत: मेरी गेंदों पर लगाया गया सबसे बड़ा छक्का था। स्कट ने कहा कि उनके लिए निश्चित तौर पर रणनीति होगी लेकिन पॉवरप्ले में मैं उन दोनों पर हावी नहीं हो पाती। वे मुझे आसानी से खेल लेती हैं।
पिछले महीने त्रिकोणीय श्रृंखला में भी शैफाली और स्मृति ने स्कट की जमकर धुनाई की थी। शैफाली ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया जबकि मंधाना ने उनकी गेंद 6 रन के लिए भेजी। दोनों टीमें रविवार को फाइनल में फिर आमने-सामने होंगी।
