1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. rsmssb junior engineer civil exam 2021 result declared

RSMSSB JE सिविल के परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित, एक्जाम में धांधली का आरोप

Rajasthan Junior Engineer Civil Exams Rigged Ashok Gehlot
जयपुर। राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) परीक्षा 2020 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 
 
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देखा जा सकता है। इस बीच परीक्षा में धांधली के आरोप भी लगे हैं। परीक्षाएं 12 सितंबर 2021 को आयोजित हुई थी।
इसके नतीजे अब घोषित किए गए हैं। बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों की की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है। हंसराज मीना नाम के शख्स ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से RSSB चैयरमैन हरीप्रसाद शर्मा से इस्तीफे की मांग की है। 
 
अपने ट्‍वीट में मीना ने लिखा कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा JEN (सिविल) का रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें पेपर की कटऑफ 100+ गई  है वो भी 3गुना पास करने पर। 1 गुना पास करने पर कटऑफ 107+ जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसकी जांच करवाकर जल्द इस्तीफा लें। (प्रतीकात्मक फोटो)
अगला लेख
IIM इंदौर के पाठ्यक्रम में शामिल 9 और सैन्य अधिकारी Corona से संक्रमित