सम्बंधित जानकारी
- Fact Check: 8 लाख पदों पर बिना परीक्षा के सीधी भर्ती? जानिए इस दावे की सच्चाई
- CBSE Board Exam 2021 Alert: 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले जान लें ये जरूरी बातें, CBSE ने छात्रों के लिए जारी किए ये नियम
- cbse : 10वीं और 12वीं की परीक्षा 4 मई से शुरू होगी 10 जून तक चलेगी
- CBSE Exam Date Sheet 2021: CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने जारी की डेटशीट
- UGC NET Exam 2021: यूजीसी नेट परीक्षा की तिथि घोषित, 2 मई से होगी EXAM, आज से करें APPLY
GMAT में अब विशेषणात्मक लेखन परीक्षा भी होगी शामिल
नई दिल्ली। स्नातक प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (जीमैट) में अब विश्लेषणात्मक लेखन की परीक्षा भी शामिल होगी।ऑनलाइन होने वाली जीमैट की परीक्षा से विश्लेषणात्मक लेखन की परीक्षा (एडब्ल्यूए) पहले हटा दी गई थी।
दुनियाभर के 2300 बिजनेस स्कूल अपने यहां छात्रों को प्रवेश देने के लिए जीमैट का सहारा लेते हैं। जीमैट आयोजित कराने वाली संस्था स्नातक प्रबंधन प्रवेश परिषद (जीएमएसी) ने यह निर्णय लिया।
जीएमएसी के अधिकारियों के अनुसार, जीमैट से कुछ सेक्शन हटा दिए गए थे, जिनमें एडब्ल्यूए शामिल था।उन्होंने कहा कि एडब्ल्यूए सेक्शन से बिजनेस स्कूलों को अभ्यर्थियों की क्षमता को परखने में सहायता मिलती थी।
जीएमएसी के मुख्य उत्पाद अधिकारी और जनरल मैनेजर जॉय जेम्स ने कहा, स्कूलों की ओर से ऑनलाइन एडब्ल्यूए परीक्षा कराने का आग्रह किया गया था और हमने इसे प्रवेश परीक्षा में जोड़ा। हम ऐसे बदलाव करते रहेंगे जिनसे स्कूलों को और परीक्षा देने वालों को अपनी क्षमता बढ़ाने का अवसर मिलता रहे।(भाषा)
