सम्बंधित जानकारी
- मेडिकल छात्रों को बड़ा तोहफा, फीस को लेकर PM मोदी ने किया ऐलान
- 2.20 लाख रुपए का मिलेगा वेतन, ऑइल इंडिया ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली भर्ती
- UPTET : रिजल्ट की डेट घोषित, ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट, जानें प्रक्रिया
- UGC NET का रिजल्ट जारी, ऐसे जानें अपना परीक्षा परिणाम
- गाड़ियों की लाइट जलाकर हुई परीक्षा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
CTET Exam : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 15वें संस्करण का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया है। इसके अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र जल्द ही डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिए जाएंगे। सीटीईटी के निदेशक द्वारा जारी नोटिस में यह जानकारी दी गई है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 16 दिसंबर से 21 जनवरी तक सीटीईटी परीक्षा संचालित की थी।नोटिस के अनुसार, परीक्षार्थी सीटीईटी एवं सीबीएसई की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
इसमें कहा गया कि इसके अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र जल्द ही डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिए जाएंगे और उम्मीदवार मोबाइल नंबर का उपयोग करते हुए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।(भाषा)
